दिल्ली / एनसीआर

AAP का आरोप, दिल्ली पुलिस ने सीएम अरविंद केजरीवाल को किया नजरबंद

दिल्ली / एनसीआर (GIL TV)  दिल्ली पुलिस ने भाजपा की मदद से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घर में ही नजरबंद किया है। यह आरोप आम आदमी पार्टी ने लगाया है। ‘आप’ ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि सीएम जब से सिंघू बॉर्डर पर किसानों से मिलकर वापस आए हैं तब से पुलिस ने उन्हें नजरबंद करके रखा है। सीएम की आज की सभी बैठक रद्द हो गई है।आप ने आरोप लगाया कि गृह मंत्रालय के आदेश पर पुलिस ने दिल्ली नगर निगम के तीनों मेयर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के मुख्य गेट के बाहर धरने पे बैठा दिया है और इसका बहाना बना कर पुलिस ने मुख्यमंत्री के घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी है। इसके चलते ना केजरीवाल से कोई मिलने आ सकता है और ना वो कहीं बाहर जा सकते हैं। आज भारत बंद के चलते गृह मंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने ये किया है।

Related posts

ऑक्सीजन आपूर्ति संबंधी कर्नाटक हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से शीर्ष अदालत का इनकार

GIL TV News

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

GIL TV News

छेड़छाड़ मामला : 10 आरोपियों की जमानत मंजूर

GIL TV News

Leave a Comment