गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक बार फिर चर्चा में है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उसने कई खुलासे और दावे किये हैं। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से लेकर सलमान खान तक पर उसने कई बातें कहीं। लॉरेंस बिश्नोई ने दावा किया कि उसे सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उसे इसकी जानकारी हुई। उसने कहा कि गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला का मर्डर कराया। उसी ने (बराड़) सबकुछ प्लान किया।
आखिर पंजाब में गैंगवार की क्या कहानी है? दो गैंग की लड़ाई में मूसेवाला की हत्या कैसे हो गई? पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री पॉलीवुड का गैंगवार से क्या कनेक्शन है? लॉरेंस बिश्नोई तो जेल में बंद है फिर उसका नाम इस हत्याकांड में क्यों आया? लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ कौन हैं? इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई ने क्या-क्या दावे किए? आइए इन सभी सवालों के जवाब जानते
हैंलॉरेंस बिश्नोई ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड पर क्या कहा?
लॉरेंस ने इंटरव्यू में कहा कि बाहर गोल्डी भाई (गैंगस्टर गोल्डी बराड़) था, उसी ने किया सारा। मैं उससे खफा था। विक्की मिड्डूखेड़ा को मैं बड़ा भाई मानता था। हमें लगता है कि वह (मूसेवाला) विक्की की हत्या में शामिल था। वह हमारे एंटी गैंग वालों को सपोर्ट करता था। जेलों में उनसे बात करता था। उसकी कांग्रेस में अच्छी पकड़ थी। तब के सीएम चन्नी से उसके अच्छे रिश्ते थे। पुलिस उसके प्रभाव में थी। वह बड़ा नाम था। हमारे विरोधियों को मजबूत कर रहा था। हम इसके खिलाफ थे। मेरा तो फोन नहीं चल रहा था। मुझे पता था। यह साजिश गोल्डी और सचिन की थी। मुझे पता जरूर था, लेकिन यह मेरी प्लानिंग नहीं थी। शक के बिनाह पर मुझे जेल काटनी पड़ रही है। शक की वजह से पचास लोग अंदर कर दिए।