दिल्ली / एनसीआर

एनसीआर में आज बदल सकता है मौसम

 दिल्ली / एनसीआर (GIL TV)   दिल्ली के कई इलाकों में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश ने उमस से थोड़ी राहत दी है। हालांकि, तापमान सामान्य से ऊपर अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बरसात हो सकती है। जबकि, रविवार और सोमवार के दिन तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बरसात होने की संभावना है। हालांकि, पूरी दिल्ली को भिगो देने वाली बरसात के अभाव में मौसम में उमस का आलम अभी बना रहेगा।दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार को दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तीखी हो गई। हवा में मौजूद नमी के चलते लोगों को तेज उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि, दोपहर बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई। कई जगहों पर तीस से चालीस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के सफदरजंग केन्द्र में 3.9 मिलीमीटर और लोधी रोड केन्द्र में 5.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कुछ अन्य इलाकों में भी हल्की बरसात दर्ज की गई। हालांकि, अच्छी बरसात नहीं होने का असर तापमान पर स्पष्ट देखने को मिल रहा है। अभी भी तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। सफदरजंग केन्द्र में शुक्रवार का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।

Related posts

पांच साल में सरकारी बीमा कंपनियों को हुआ 26,364 करोड़ का नुकसान

GIL TV News

कभी वे सदन ना चलाने का बहाना ढूंढते थे, आज बहिष्कार करते हैं’, विपक्षी दलों पर अनुराग ठाकुर का तंज

GIL TV News

यासीन मलिक को होगी फांसी या उम्रकैद?

GIL TV News

Leave a Comment