कोरोना वायरस से परेशान देश की मदद करने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स भी आगे आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने सबसे पहले मदद करने के लिए 25 करोड़ रुपए दिए हैं। इसके बाद कई सेलेब्स देश की मदद करने के लिए आगे आए हैं। वरुण धवन ने 55 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वरुण ने ट्वीट किया, मैं महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपए के सहयोगी की घोषणा करता हूं। हम इस लड़ाई में जरूर जीतेंगे। देश है तो हम हैं।
previous post