दिल्ली / एनसीआर

रणजी के डेब्यू मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर ने किया कमाल

अर्जुन तेंदुलकर भारत के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी हैं। पिछले कई सालों से वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम में रहते हैं। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहता है। इन सब के बीच अपने डेब्यू रणजी मुकाबले में ही अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार शतक ठोका है। उनका यह शतक राजस्थान के खिलाफ आया है। मैच के पहले ही पारी में अर्जुन तेंदुलकर ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। अर्जुन तेंदुलकर ने 52 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। वहीं, 178 गेंद में शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के भी जड़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर के बेटे भी हैं। अर्जुन तेंदुलकर पहले मुंबई टीम के हिस्सा रहे हैं। हालांकि उन्होंने गोवा टीम में शामिल होना सही समझा। गोवा में उन्हें पहले ही मुकाबले में खेलने का मौका भी मिल गया। अर्जुन तेंदुलकर 5 विकेट गिरने के बाद मैदान में उतरे थे। इसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने अपने बल्लेबाजी में दम दिखाया। अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी हाफ सेंचुरी काफी जल्दी पूरा कर लिया। बाद में वह परिस्थितियों के हिसाब से खेलने लगे। रणजी के अपने डेब्यू मुकाबले में सचिन तेंदुलकर ने भी शतक बनाया था। सचिन तेंदुलकर ने यह कारनामा 11 दिसंबर 1988 को किया था। सचिन के अलावा रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, यस धूल, अमोल मजूमदार, प्रियम गर्ग के नाम भी रिकॉर्ड है। अब इसमें अर्जुन तेंदुलकर का भी नाम शामिल हो गया है।

Related posts

बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए केन्द्र को अधिक से अधिक टीके खरीदने चाहिए : सिसोदिया

GIL TV News

महिला डाक्टर के सुसाइड पर हंगामा

GIL TV News

हेड कांस्टेबल पर पिस्तौल तानने वाले आरोपित शाहरुख ने कोर्ट में भी दिखाई हेकड़ी

GIL TV News

Leave a Comment