राजनीति

बीजेपी विधायक टी राजा सिंह फिर गिरफ्तार

भारतीय जनता पार्टी के विधायक टी राजा सिंह को एक धर्म विशेष के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी के आरोप में एक बार फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। तेलंगाना पुलिस ने निलंबित भाजपा नेता टी राजा सिंह को हैदराबाद में उनके आवास से पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया। नेता के कथित बयान के लिए 23 अगस्त को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह को मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद देर शाम कोर्ट से जमानत पर रिहा कर दिया गया था।बीजेपी विधायक ने स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और धर्म विशेष की आलोचना करते हुए एक वीडियो जारी किया था। वीडियो में सिंह कथित तौर पर विवादित टिप्पणी करते दिख रहे हैं। टी राजा सिंह तेलुगु देशम पार्टी के सदस्य थे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए और वर्तमान में तेलंगाना में पार्टी के सचेतक हैं। राजा सिंह ने मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाते हुए कई टिप्पणियां की हैं। सिंह हैदराबाद के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। यह हैदराबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।

Related posts

अपने इस्तीफे पर आनंद शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

GIL TV News

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद फिर से ईडी दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी

GIL TV News

केंद्र सरकार पर बरसे पवार

GIL TV News

Leave a Comment