राजनीति

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद फिर से ईडी दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी से ईडी अधिकारियों की पूछताछ खत्म हो गई है। पूछताछ के बाद राहुल गांधी ईडी दफ्तर से बाहर निकल गए हैं। अधिकारियों ने उनसे कई घंटों तक पूछताछ की। बता दें कि राहुल गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर सुबह से ही नेताओं और कार्यकर्ताओं का कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात के लिए उनकी बहन प्रियंका गांधी उनके आवास पहुंची। यहां दोनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद प्रियंका और राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय के लिए रवाना हुए। वहीं, राहुल गांधी की ED के सामने पेशी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किए। जिसके बाद पुलिस ने कई जगहों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

Related posts

सीताराम येचुरी तीसरी बार नहीं जा पाएंगे राज्यसभा

GIL TV News

भाजपा के सर्वोच्च निर्णायक निकाय की सेवा करना सम्मान की बात

GIL TV News

अमित शाह बोले- देश की सभी पंचायतों में पैक्स की स्थापना की जाएगी

GIL TV News

Leave a Comment