Spiritual/धर्म

सोमवती अमावस्या के दिन करें ये खास उपाय

 ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली अमावस्या को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार सोमवार पड़ने के कारण इसका महत्व और भी अधिक बढ़ गया है। सोमवार को होने के कारण इसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। सोमवती अमावस्या के दिन इस साल शनि जयंती भी पड़ रही है। सोमवती अमावस्या के दिन स्नान-दान करने के साथ-साथ पितरों का श्राद्ध करना शुभ होता है। ग्रहों का अद्भुत संयोग अमावस्या को और भी अधिक खास बना रहा है। इसके साथ इस बार सोमवार के साथ-साथ पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग लग रहा है। सोमवती अमावस्या के दिन कुछ खास उपाय करके सुख-समृद्धि, सौभाग्य और खुशहाली पा सकते हैं। जानिए सोमवती अमावस्या के दिन कौन से उपाय करना होगा शुभ।

सोमवती अमावस्या के दिन करें ये उपाय

  • सोमवती अमावस्या के दिन चीटियों को आटा में शक्कर मिलाकर खिलाएं। इससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी
  • हर मनोकामना पूर्ण करने के लिए आटा की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं। इससे हर एक परेशानी से भीा छुटकारा मिलेगा।
  • सोमवती अमावस्या के दिन शाम के समय घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही बाती के लिए रुई की जगह कलावा का इस्तेमाल करें।
  • नौकरी में पदोन्नति या फिर करियर में एक नई उड़ान पाने के लिए पानी वाला एक नारियल लेकर लाल रंग का धागा सात बार लपेट दें और अपनी मनोकामना बोलते हुए बहते पानी में प्रवाहित कर दें।
  • साढ़े साती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए सोमवती अमावस्या के दिन सरसों का तेल भगवान शनि को अर्पित करें।
  • सोमवती अमावस्या के दिन सुबह के समय पीपल की जड़ में जल अर्पित करें और शाम को सरसों का तेल का दीपक जलाएं।
  • सोमवती अमावस्या के दिन किसी गहरे गड्ढे या फिर कुएं में एक चम्मच दूध डालें इससे कार्यों में बाधाओं का निवारण होता है ।
  • सोमवती अमावस्या को गाय को पांच फल खिलाएं। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

Related posts

इस साल देवशयनी एकादशी पर पड़ रहे हैं तीन शुभ योग, इस मुहूर्त में करें व्रत का पारण

GIL TV News

देश का पहला मंदिर जहां, दाढ़ी मूंछ वाले हनुमानजी

GIL TV News

चारधाम यात्रा को सुलभ बना रही उत्तराखंड सरकार

GIL TV News

Leave a Comment