Uncategorized

हॉकी अंपायर मैनेजर वीरेंद्र सिंह की कोविड के कारण मौत,

भारतीय हॉकी के अंपायर्स मैनेजर वीरेंद्र सिंह का कोविड-19 से जुड़ी जटिलताओं के कारण निधन हो गया है। वह 47 साल के थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार को अंतिम सांस ली। वीरेंद्र ने अंपायरों के मैनेजर के रूप में कई अखिल भारतीय टूर्नामेंट और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लिया।उनका काम मैचों के लिये सर्वश्रेष्ठ अंपायरों का चयन करना था। इसके अलावा वह रेलवे में कार्यरत थे। हॉकी इंडिया ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबाम ने कहा, ‘‘हम वीरेंद्र सिंह के असामयिक निधन से बेहद दुखी हैं। मैचों से जुड़े काम के अलावा वह अंपायर और तकनीकी अधिकारियों से जुड़े हॉकी इंडिया के कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल थे।

Related posts

कश्मीर के राजौरी से तीन संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार,

GIL TV News

कोल ब्लॉक्स की नीलामी पर बोले PM मोदी

GIL TV News

खट्टर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष, अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस

GIL TV News

Leave a Comment