उत्तर प्रदेश (GiL TV): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज (सोमवार) निधन हो गया। 89 साल के आनंद सिंह बिष्ट का दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था और उनकी हालत गंभीर थी। वह पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे और उन्होंने आज सुबह 10:44 बजे अंतिम सांस ली।
आनंद सिंह लिवर और किडनी की समस्या थी। दिल्ली एम्स में गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रहे थे। वहीं, जैसे ही सीएम योगी को दुःखद समाचार मिला, उन्होंने टीम 11 की साथ चल रही मीटिंग को स्थगित कर दी और चुपचाप अपने कमरे में चले गए।