दिल्ली / एनसीआर

साल में नौ माह सूखी रहती है यमुना मगर फिर भी चल रही मुफ्त पानी की योजना

राष्ट्रीय राजधानी में पानी की किल्लत कोई एक बार की समस्या नहीं है। हर साल मई-जून के महीने में यह संकट खड़ा हो जाता है। यमुना में पानी नहीं होता। फिर दोषारोपण शुरू हो जाता है कि हरियाणा पानी नहीं दे रहा है। हरियाणा के पास असीमित जल संसाधन नहीं हैं। न ही कोई उसके पास जादू की छड़ी है कि घुमाया और दिल्ली को उसकी जरूरत का पानी मिल गया। इसलिए सरकार को यह सोचना है कि पूरे साल पानी की व्यवस्था कैसे की जा सकती है।स्थिति ऐसी हो चुकी है कि राजधानी में रहने वाले हर नागरिक को जिम्मेदार बनना होगा। अपनी आदत बदलनी होगी। पानी की बर्बादी रोकने के लिए गंभीर होना पड़ेगा। हर साल तापमान में रिकार्ड तोड़ वृद्धि दर्ज हो रही है। इस वजह से हर साल संकट भी बढ़ जाता है। अब जब तक मानसून नहीं आता, तब तक पानी के लिए लोगों को ऐसे ही तरसना पड़ेगा। दिल्ली के पास कोई पानी का प्राकृतिक स्नोत नहीं है। भू-जलस्तर पहले ही यहां काफी कम हो चुका है।स्थिति ऐसी हो चुकी है कि राजधानी में रहने वाले हर नागरिक को जिम्मेदार बनना होगा। अपनी आदत बदलनी होगी। पानी की बर्बादी रोकने के लिए गंभीर होना पड़ेगा। हर साल तापमान में रिकार्ड तोड़ वृद्धि दर्ज हो रही है। इस वजह से हर साल संकट भी बढ़ जाता है। अब जब तक मानसून नहीं आता, तब तक पानी के लिए लोगों को ऐसे ही तरसना पड़ेगा। दिल्ली के पास कोई पानी का प्राकृतिक स्नोत नहीं है। भू-जलस्तर पहले ही यहां काफी कम हो चुका है।

सफल हों योजना, तो सुधरे हालात

हाल ही में दिल्ली सरकार की तरफ से कुछ बड़े भूमिगत जलाशय बनाए जा रहे हैं। अगर योजना पर सही तरीके से अमल हुआ तो ये काफी कारगर हो सकते हैं। इसमें पानी जमा कर सकते हैं। इसका प्रयोग संकट के समय किया जा सकता है। इसके साथ तालाब की योजना भी चल रही है। ये भू-जलस्तर को बढ़ाने में सहायक साबित हो सकते हैं। यमुना से इतर हमें भू-जलस्तर को बढ़ाने पर ही जोर देना होगा। अभी हाउसिंग सोसायटियों से लेकर अनधिकृत कालोनियों में सबमर्सिबल इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इन पर पूर्णतया रोक है लेकिन पालन नहीं हो रहा है। इनकी वजह से भू-जलस्तर का दोहन हो रहा है।ये भविष्य के लिए चुनौती है। एक उपाय यह है कि सभी हाउसिंग सोसायटियों, संस्थान, कंपनियों आदि के लिए वर्षा जल संचयन को अनिवार्य कर दिया जाए। इनकी वर्षा जल संचयन की क्षमता का आकलन किया जाए और उतना ही पानी जल बोर्ड इनके लिए अपनी आपूर्ति में से कम कर दे। वर्षा जल संचयन का फायदा यह होगा कि सफाई, सिंचाई और अन्य कार्यों के लिए ये सोसायटी उसका इस्तेमाल कर सकेंगी। जल बोर्ड का पानी बच जाएगा। कुल मिलाकर सभी को पानी बचाने के लिए संजीदा होना पड़ेगा।

Related posts

प्रेमी के साथ भागी चार बच्चों की मां

GIL TV News

T20 World Cup में अपनी रफ्तार से कहर बरपाएंगे यह 10 गेंदबाज

GIL TV News

दिल्ली विधानसभा में मिली सुरंग

GIL TV News

Leave a Comment