देश – विदेश

विश्व में 40 करोड़ लोग खो चुके हैं सुनने की क्षमता

म्यूजिक या फिर ओटीटी प्लेटफार्म पर तेज आवाज में शो देखते-सुनते हैं, तो यह बहुत जरूरी है कि आप अपनी आदतों को धीरे-धीरे बदल लें। तेज आवाज से आपकी सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दुनियाभर में तेज आवाज में म्यूजिक सुनने की वजह से लोग अपनी सुनने की क्षमता खो रहे हैं। इस समस्या से 60 प्रतिशत युवा और किशोर प्रभावित हो रहे हैं। आज दुनियाभर में करीब 40 करोड़ लोग अपनी सुनने की क्षमता खो चुके हैं। वर्ल्ड हियरिंग रिपोर्ट के मुताबिक, 2050 तक यह आंकड़ा 70 करोड़ से ज्यादा पहुंच जाने की आशंका है। वैसे तो सुनने की क्षमता खोने के कई कारण हैं, लेकिन एक बड़ा कारण लंबे समय तक तेज आवाज में संगीत सुनना भी है। लगातार ऊंची आवाज में म्यूजिक सुनने से कान के परदे और नसों में समस्या उत्पन्न हो सकती है। यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है, तो फिर सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

Related posts

कई देशों की सेना से ज्‍यादा घातक हथियार छोड़ गया US

GIL TV News

विधान परिषद के सदस्यों के विदाई समारोह में बोले योगी आदित्यनाथ

GIL TV News

कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 490 हुई

GIL TV News

Leave a Comment