दिल्ली / एनसीआर

जानिए इंग्लैंड की किस सांसद ने किया किसान आंदोलन का समर्थन

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर बीते 11 माह से दिल्ली की सीमाओं पर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान दिल्ली, हरियाणा, यूपी और पंजाब के लोगों को तमाम तरह की समस्याएं झेलनी पड़ रही है।केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर की किसान संगठनों से कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है मगर उसका कोई सर्वमान्य हल नहीं निकला। फिलहाल अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है।

पंजाब, हरियाणा और यूपी के किसान संगठनों ने इन तीन कानूनों को रद करने की मांग को लेकर एनएच पर अपनी टेंट लगा रखा है। जब आंदोलन की शुरूआत हुई उस समय किसानों की संख्या हजारों में हुआ करती थी मगर समय के साथ इनमें कमी आई मगर किसानों ने अब तक यहां से अपने टेंट नहीं उखाड़े है। ऐसे में हजारों वाहन चालकों को रोजाना समस्या हो रही है।26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में जो घटना हुई जब उसका खुलासा हुआ तो एक के बाद एक उसके तार विदेशों से भी जुड़े। किसानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरणप्रेमी और अन्य लोगों ने समर्थन किया था। इसी कड़ी में अब इंग्लैड की सांसद क्लाउडिया वेबबे एमपी ने भी अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट ट्विटर पर देश के किसानों का समर्थन किया है। उन्होंने ट्विटर हैंडल से उन्होंने ट्वीट किया है कि भारतीय कृषि अधिनियम मेहनती और भारतीय किसानों के खिलाफ है। यह आम किसानों को डराने वाला है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि कृषि अधिनियमों को निरस्त किया जाना चाहिए। मैं भारतीय किसानों के साथ खड़ी हूं। खैर उनको भारतीय कृषि कानून में हुए संशोधन की कितनी जानकारी है इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं लिखा। उनके इस ट्वीट का किसान आइटी सेल ने धन्यवाद किया है। इसके बाद क्लाउडिया वेबबे एमपी ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा है कि भारतीय किसान वैश्विक समर्थन के पात्र हैं। न्याय के लिए उनकी आवाज को बुलंद करना हमारा कर्तव्य है।

Related posts

मंत्री स्वाती सिंह से मिले राजेश्वर सिंह, भाजपा ने सरोजनीनगर से बनाया है प्रत्‍याशी

GIL TV News

दिल्ली के सभी COVID अस्पतालों की तैयारी जांचेगी 5 सदस्यीय कमेटी

GIL TV News

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में आज से 26 अप्रैल तक बंद रहेंगे ठेके, नहीं मिलेगी शराब

GIL TV News

Leave a Comment