Uncategorized

उत्तर भारत में तापमान में गिरावट

 उत्तर भारत में मंगलवार को बर्फीली हवाएं चल रही हैं और दिल्ली के हिस्सों में अगले चार दिनों में शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। उत्तर प्रदेश के दूरदराज इलाकों में घना कोहरा छाया है, जहां 75 वर्षीय एक महिला की मौत कथित तौर पर ठंड की वजह से हो गई। वहीं ओडिशा के आंतरिक इलाकों में भी कड़ाके की ठंड की वजह से जनजीवन प्रभावित है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले चार दिनों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वेधशाला ने रविवार को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान था। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का चुर्क 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। वहीं बांदा जिले में रुक्मिनी देवी की मौत सोमवार को कथित तौर पर कड़ाके की ठंड की वजह से हो गई। उनके परिवार ने यह दावा किया है। मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के दूरदराज इलाकों में अगले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड वाली स्थितियां बनने का पूर्वानुमान लगाया है। कश्मीर घाटी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान के जमाव बिंदू से नीचे रहने के चलते कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा। मौसम कार्यालय ने कहा है कि हफ्ते के आखिर तक मौसम शुष्क और ठंडा रहेगा और इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बर्फबारी होने का अनुमान है।

Related posts

शराब के नशे में युवती के साथ पहुंचे आइपीएस हेमंत कलसन ने फिर किया हंगामा

GIL TV News

गन लाइसेंस घोटाले में 40 ठिकानों पर रेड

GIL TV News

वृद्ध जीवित ओलंपिक चैम्पियन एग्नेस केलेटी ने मनाया अपना 100वां जन्मदिन

GIL TV News

Leave a Comment