देश – विदेश

मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये एक पुलिसकर्मी शहीद

देश – विदेश  (GIL TV)  श्रीनगर। श्रीनगर के बाहरी इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये और प्रदेश पुलिस का एक सहायक उप निरीक्षक शहीद हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पंथा चौक पर पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त नाके पर आतंकवादियों ने शनिवार रात गोलीबारी की।उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल ने इलाके को घेर लिया और वहां तलाश अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि इलाके में तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने दोबारा गोलीबारी की, जिसका सुरक्षा बलों ने माकूल जवाब दिया जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गयी।उन्होंने बताया कि इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया था और आज सुबह गोलीबारी दोबारा शुरू हुयी। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे गये। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक बाबू राम इस अभियान में शहीद हो गये। उन्होंने बताया कि अभियान जारी है।

Related posts

अम्फान से बंगाल और ओडिशा में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश

GIL TV News

शिकागो में अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौत और 8 घायल

GIL TV News

आत्मनिर्भर भारत अभियान विश्व कल्याण का मार्ग: PM मोदी

GIL TV News

Leave a Comment