देश – विदेश

भारत में कोरोना के पॉजिटिव केस का आंकड़ा पहुंचा 206

देश – विदेश (GILTV) : भारत में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी कई नए मरीजों में COVID-19 पॉजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में अभी कुल 206 पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 32 विदेशी नागरिक हैं। वहीं 20 लोगों के पूरी तरह से स्वस्थ होने की बात भी सरकार कह रही है।

भारत में सबसे ज्यादा ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, यहां अभी तक 48 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 44 भारतीय और तीन विदेशी नागरिक शामिल हैं। वहीं, एक की जान भी चली गई। महाराष्ट्र के बाद केरल में 31 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से 26 भारतीय और दो विदेशी नागरिक हैं।

Related posts

रूस पर आक्रमक हुआ यूक्रेन, शेबेकिनो शहर पर किया हवाई हमला; गोलीबारी से पांच लोग घायल

GIL TV News

चीन ने अमेरिका को दी चेतावनी

GIL TV News

मोदी सरकार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल विस्टा प्रॉजेक्ट को दी मंजूरी

GIL TV News

Leave a Comment