राजनीति

कोरोना वायरस से अधिक चिंताजनक है भाजपा का व्यवहार: चव्हाण

राजनीति महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण ने भाजपा पर मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि भगवा दल का व्यवहार कोरोना वायरस से अधिक चिंताजनक है और कांग्रेस इसके लिए एंटीबायोटिक ढूंढ़ने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि विधायकों की खरीद-फरोख्त के भाजपा के प्रयासों के बावजूद मध्य प्रदेश सरकार को कोई खतरा नहीं है क्योंकि कमलनाथ ‘‘बेहद सक्षम’’ मुख्यमंत्री हैं। वहीं, भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि इस तरह की ‘‘ओछी’’ टिप्पणियां करना चव्हाण जैसे नेता को शोभा नहीं देता। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा खरीद-फरोख्त में शामिल नहीं है। बीती देर रात मध्य प्रदेश में हुए राजनीतिक ड्रामा में कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा राज्य सरकार को गिराने की साजिश के तहत आठ विधायकों को हरियाणा के एक होटल में ले गई। चव्हाण ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा का व्यवहार कोरोना वायरस से अधिक चिंताजनक है। इसलिए सावधानी बरती जानी चाहिए। हम इसके लिए एंटीबायोटिक ढूंढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।’’

Related posts

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लगाई फटकार

GIL TV News

जब चारा घोटाला की जांच को ले पीएम पर भड़के थे लालू

GIL TV News

विधानाभा में सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों के लिए कानून की व्याख्या अलग-अलग क्यों : जयंत चौधरी

GIL TV News

Leave a Comment