दिल्ली / एनसीआर

केजरीवाल सरकार की समझ गलत: चिदंबरम

दिल्ली / एनसीआर पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कन्हैया कुमार एवं कुछ अन्य लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा चलाने की अनुमति देने के लिए शनिवार को दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया किराजद्रोह कानून के बारे में दिल्ली सरकार की समझ गलत है। चिदंबरम ने ट्वीट किया, ‘‘राजद्रोह कानून को लेकर दिल्ली सरकार की समझ केंद्र से कुछ कम गलत नहीं है।’’ चिदंबरम ने कहा कि मैं कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए और 120 बी के तहत मुकदमा चलाने की अनुमति दिए जाने को पुरजोर तरीके से खारिज करता हूं। दरअसल, दिल्ली सरकार ने राजद्रोह के एक मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और दो अन्य लोगों पर मुकदमा चलाने के लिए दिल्ली पुलिस को मंजूरी दे दी।

Related posts

दिल्ली के साथ यूपी और हरियाणा के एनसीआर के शहरों में भी लगे नए प्रतिबंध

GIL TV News

केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का भी विभाग बदला, अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी

GIL TV News

राज्यसभा में बोले अमित शाह- ओवैसी के कार्यक्रम की नहीं थी जानकारी

GIL TV News

Leave a Comment