Fashion

ब्यूटी ब्लेंडर इस्तेमाल

Fashion (giltv) मेकअप किसी भी महिला की खूबसूरती को तभी बढ़ाता है, जब उसे सही तरह से अप्लाई किया जाए। मेकअप करने का एक सबसे बेसिक रूल होता है कि आप जो भी प्रॉडक्ट अप्लाई करती है, उसे अच्छी तरह ब्लेंड किया जाए, ताकि वह अलग से चेहरे पर रखा हुआ न लगे। मेकअप प्रॉडक्ट को ब्लेंड करने में काम आता है ब्यूटी ब्लेंडर। वैसे तो यह मेकअप किट का एक अहम् टूल माना गया है, लेकिन बहुत सी महिलाओं को इसे इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में नहीं पता होता।  ब्यूटी ब्लेंडर मार्केट में अलग−अलग कलर में मौजूद हैं और अगर आप किसी भी कलर का ब्यूटी ब्लेंडर लाती हैं तो अब ऐसी गलती न करें। ब्यूटी ब्लेंडर के अलग−अलग कलर अलग−अलग इस्तेमाल के लिए होते हैं। पिंक कलर ब्यूटी ब्लेंडर का ओरिजिनल कलर है और इसका कलर मेकअप के दौरान किसी भी तरह से किया जा सकता है। वहीं, अगर आप डार्क फाउंडेशन को अप्लाई करना चाहती हैं तो ब्लैक ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करें। इसे प्रो के नाम से भी जाना जाता है और इस पर आसानी से दाग नहीं पड़ता है। इसी तरह व्हाइट ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल मॉइश्चराइजर लगाने के लिए किया जा सकता है।

Related posts

आपके बाल हैं पतले तो इन टिप्स से पाइये सही लुक

GIL TV News

परफेक्ट लुक के लिए इन टिप्स की मदद से ठीक करें अपने ओवरप्लक आईब्रो

GIL TV News

कॉस्मेटिक्स खरीदते समय इन बातों का दें खास ख्याल

GIL TV News

Leave a Comment