Spiritual/धर्म

सूर्यग्रहण से एक दिन पहले ही बंद हो जाएंगे मंदिरों के कपाट

Spiritual/धर्म (giltv) सूर्यग्रहण के समय कुछ कामों को वर्जित माना जाता है।साल का आखिरी सूर्यग्रहण 26 दिसम्बर को लगने वाला है।खंडग्रास सूर्यग्रहण के चलते 26 दिसंबर को नगर के मंदिरों में पूजन दर्शन एक दिन पहले ही रात को 8 बजते ही बंद हो जायेंगे। सूर्यग्रहण के चलते 12 घंटों पहले लगने वाले सूतक के चलते 25 दिसंबर बुधवार रात 8 बजे के बाद से ही मंदिरों में पूजा पाठ बंद हो जाएंगे।
सूर्य ग्रहण का सूतक ग्रहण से 12 घंटे पहले 25 दिसंबर को शाम 5 बजकर 32 मिनट से शुरू हो जायेगा जिसकी समाप्ति 26 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 57 मिनट पर होगी। सूतक काल में किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते हैं। बताया जा रहा है कि यह आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 8.17 मिनट से शुरू हो जायेगा और इसकी समाप्ति 10:57 पर होगी।
काशी समय के अनुसार, 26 दिसंबर को सूर्यग्रहण सुबह 8:21 बजे से शुरू होगा। 8:21 बजे से स्पर्श केबाद 9:40 बजे ग्रहण का मध्य होगा, 11:14 बजे मोक्ष होगा। ग्रहण लगभग 173 मिनट लंबा चलेगा। लखनऊ में यह इस बार एक मिनट पहले 8:20 बजे से शुरू होगा। सूर्यग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा।

Related posts

अन्नदान का महत्व बताता है यह पावन व्रत

GIL TV News

केदारनाथ में तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

GIL TV News

नवरात्रि में करें मां दुर्गा के इन बीज मंत्रों का जाप

GIL TV News

Leave a Comment