Spiritual/धर्म

शिवपुराण

Spiritual/धर्म (Giltv) शिवपुराण में सपनों के अलावा ऐसे कई संकेत बताए गए हैं, जो मृत्यु से जुड़े होते हैं। शिवपुराण के अनुसार जिस मनुष्य को ग्रहों के दर्शन होने पर भी दिशाओं का ज्ञान न हो, मन में बैचेनी छाई रहे, तो उस मनुष्य की मृत्यु 6 महीने में हो जाती है।जिस व्यक्ति को अचानक नीली मक्खियां आकर घेर लें। उसकी आयु एक महीना ही शेष जाननी चाहिए।शिवपुराण में भगवान शिव ने बताया है कि जिस मनुष्य के सिर पर गिद्ध, कौवा अथवा कबूतर आकर बैठ जाए, वह एक महीने के भीतर ही मर जाता है। ऐसा शिवपुराण में बताया गया है।यदि अचानक किसी व्यक्ति का शरीर सफेद या पीला पड़ जाए और लाल निशान दिखाई दें तो समझना चाहिए कि उस मनुष्य की मृत्यु 6 महीने के भीतर हो जाएगी। जिस मनुष्य का मुंह, कान, आंख और जीभ ठीक से काम न करें। शिवपुराण के अनुसार उसकी मृत्यु 6 महीने के भीतर हो जाती है।जिस मनुष्य को चंद्रमा व सूर्य के आस-पास का चमकीला घेरा काला या लाल दिखाई दे, तो उस मनुष्य की मृत्यु 15 दिन के अंदर हो जाती है। अरूंधती तारा व चंद्रमा जिसे न दिखाई दे अथवा जिसे अन्य तारे भी ठीक से न दिखाई दें, ऐसे मनुष्य की मृत्यु एक महीने के भीतर हो जाती है।

Related posts

जया एकादशी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण समय

GIL TV News

जबलपुर में दुर्गा पूजा पंडाल में महिला पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का गया

GIL TV News

हरियाली तीज

GIL TV News

Leave a Comment