Uncategorized

गंजेपन की समस्या से खो गया है कॉन्‍फ‍िडेंस

पुरुषों के अलावा महिलाओं को भी गंजेपन की समस्या होती है। कई बार बाल ज्यादा झड़ने लगते हैं। तो इसे गंजेपन का लक्षण माना जाता है। बाल अधिक झड़ने के कारण स्कैल्प नजर आने लगता है। वहीं इस कारण से कई महिलाएं अपना कॉन्‍फ‍िडेंस खो देती हैं। मह‍िलाओं में गंजेपन की समस्‍या पुरुषों से थोड़ा अलग होती है। मह‍िलाओं में स्‍कैल्‍प के आगे वाले ह‍िस्‍से के बाल झड़ते हैं। बता दें कि क्राउन का आकार बनाते हुए य़ह पूरे स्कैल्प को प्रभावित करता है।
हालांकि महिलाओं में गंजेपन के कई कारण भी हो सकते हैं। महिलाओं में गंजेपन का मुख्य कारण हार्मोनल बदलाव, पीसीओएस, मेनोपॉज, अनुवांश‍िक इति‍हास, गर्भन‍िरोधक गोल‍ियों का ज्‍यादा सेवन और पोषक तत्‍वों की कमी आदि होती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए कई आसान उपाय मौजूद हैं। जिनको अपनी डेली रूटीन में शामिल कर महिलाएं गंजेपन की समस्या से राहत पा सकती हैं।
आंवला खाएं

यदि महिलाएं नेचुरल तरीके से इस समस्या से निजात पाना चाहती हैं, तो उन्हें आंवले का सेवन करना चाहिए। आंवला में व‍िटाम‍िन-सी, ए और अन्‍य गुण पाए जाते हैं। इनसे बालों की ग्रोथ होती है। इसके अलावा हेयर ग्रोथ में आंवले का तेल भी काफी फायदा पहुंचाता है। आंवला सर्दियों के मौसम में आता है। ऐसे में आप आंवले का मुरब्बा, कैंडी या अचार बनाकर भी खा सकती हैं। वहीं 40 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं अपनी डाइट में भी बदलाव कर गंजेपन की समस्या से निजात नहीं पा सकती है। क्योंकि 40 की उम्र के बार मेटाबॉलिज्म रेट धीरे-धीरे स्लो होने लगता है। जिन महिलाओं की उम्र 40 से कम हैं, वह अपनी डाइट में बदलाव कर इस समस्या से निजात पा सकती हैं।

 

Related posts

इरफान पठान ने कहा, इंग्लैंड के खिलाफ इन स्पिनर को टीम इंडिया दे मौका

GIL TV News

प्रधानमंत्री मोदी ने बाबू जगजीवन राम को उनकी जयंती पर श्रद्धंजलि दी

GIL TV News

कर्नाटक में परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल का नौवां दिन

GIL TV News

Leave a Comment