Uncategorized

कारगिल विजय दिवस 2023

कारगिल विजय दिवस भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान का याद करने और सम्मान करने का दिन है। 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध हुआ था। 60 दिनों तक चला कारगिल युद्ध 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ था। में पाकिस्तान पर भारत की इस जीत को 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कारगिल विजय दिवस भारत की एक बहुत बड़ी जीत थी। साल 1999 में करगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फौज को युद्ध के मैदान धूल चटा दी थी। करगिल की यह लड़ाई पूरे 60 दिनों तक चली थी और 26 जुलाई 1999 को यह युद्ध खत्म हुआ था। जिसके बाद से इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
भले ही कारगिल युद्ध में भारत को जीत मिली थी, लेकिन भारतीयों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी थी। इस युद्ध में भारतीय सेना के 527 सैनिक शहीद हुए थे और 453 आम नागरिक भी इस युद्ध में मारे गए थे। ये दिन उस युद्ध में शहीद हुए जवानों को याद करने और उनकी कुर्बानी को सम्मान देने का है। आप अपने प्रियजनों को कारगिल विजय दिवस पर इन मैसेजेस, वॉट्सऐप, फेसबुक से कर सकते हैं विश।

करगिल विजय दिवस क्यों मनाया जाता है?
सन 1999 में करगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फौज को रणभूमि में धूल चटा दी थी। यह करगिल युद्ध 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई 1999 को भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया, जिसे ऑपरेशन विजय नाम दिया गया। इस विजय को प्राप्त करने में भारतीय सेना के कई जवान शहीद हुए। इसलिए भारत सरकार ने फैसला किया कि 26 जुलाई को हर साल भारतीय सेना के शौर्य दिवस के रूप में करगिल विजय दिवस मनाया जाएगा।

Related posts

संघर्ष से समाधान तक जारी रहेगा आंदोलन

GIL TV News

कोच जिनेदिन जिदान की अनुपस्थिति में रियाल मैड्रिड की बड़ी जीत

GIL TV News

राफेल लेओ ने महज 6 सेकेंड में दागा गोल

GIL TV News

Leave a Comment