Uncategorized

पाकिस्तान से अंजू ने जारी किया वीडियो, कहा- जल्द लौटूंगी वापस

फेसबुक दोस्त से मिलने गई अंजू ने पाकिस्तान से एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में अंजू ने कहा है कि उसके परिवार को परेशान न किया जाए। वह पाकिस्तान में कानूनी तरीके से आई है और दो-तीन दिन में वापस भी लौट आएगी। उसके परिवार को किसी भी तरह से परेशान नहीं किया जाए।
यहां की टेरा एलिगेंसी सोसाइटी की रहने वाली अंजू और नसरुल्लाह की चार साल पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। अरविंद के अनुसार अंजू यहां से जयपुर जाने की बात कह कर गई थी।
रविवार को अंजू ने काल कर उन्हें पाकिस्तान पहुंचने के बारे में बताया। इसके बाद से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। अरविंद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बलिया के गांव खरपुरा के रहने वाले है। और अंजू ग्वालियर मध्य प्रदेश की रहने वाली है।

2007 में हुई थी शादी
दोनों की शादी 2007 में हुई थी। अरविंद मूलतः क्रिश्चियन है। अरविंद से शादी करते समय वह हिंदू थी, लेकिन शादी के बाद अंजू ने क्रिश्चियन धर्म अपना लिया था। अरविंद पहले भिवाड़ी के यूआइटी सेक्टर सात में रहते थे।
वर्तमान में टेरा एलिगेंसी सोसाइटी के एच टावर में फ्लैट नंबर-704 में किराए पर रहते है। अंजू ने इसी एड्रेस से 2020 में पासपोर्ट बनवाया था। अंजू खुशखेड़ा की एक टू व्हीलर कंपनी में काम करती है। पति इंडो कंपनी में कार्यरत है।

खुद को बताया होटल मैनेजर
वीजा में अंजू ने अपना कार्य होटल मैनेजर बताया है। वीजा में पाकिस्तान जाने का उद्देश्य नसरुल्ला के परिवार में आयोजित एक शादी में शामिल होना बताया गया है। अंजू के प्रेमी नसरुल्लाह द्वारा पाकिस्तान में मीडिया से की गई बातचीत में कहा है कि दोनों शादी करना चाहते है। अगले दो से तीन दिन में अंजू और मैं औपचारिक रूप से सगाई कर लेंगे। फिर 10 से 12 दिन के बाद वह भारत वापस चली जाएगी और फिर दोबारा शादी के लिए आएगी।

जांच एजेंसियां पहुंची फ्लैट
रविवार की शाम को मामला जानकारी में आने के बाद भिवाड़ी पुलिस अरविंद के फ्लैट पर पहुंच गई थी। सीआइडी व आइबी के अधिकारी भी जांच के लिए अरविंद के फ्लैट पर पहुंचे है। आम लोगों व मीडिया को जांच एजेंसियों ने वहां से दूर कर दिया है और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
रविवार को ही यह मामला जानकारी में आया है। इस पूरे मामले में गहनता से जांच की जा रही है। पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही इसमें आगे कोई कार्रवाई की जाएगी। महिला के पति या अन्य किसी की तरफ से पुलिस को कोई लिखित में शिकायत नहीं दी गई है।

Related posts

यूपी में अगले 4 दिन भारी बारिश की संभावना

GIL TV News

इरफान पठान ने कहा, इंग्लैंड के खिलाफ इन स्पिनर को टीम इंडिया दे मौका

GIL TV News

हम बच्चों को कलम दे रहे: केजरीवाल

GIL TV News

Leave a Comment