दिल्ली / एनसीआर

बारिश और यमुना में बाढ़ को लेकर CM केजरीवाल ने ली बैठक

राष्ट्रीय राजधानी में दो दिनों से हो रही बारिश और यमुना में बढ़ते जलस्तर को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सोमवार को दिल्ली सचिवालय में एक बैठक की। इसमें दिल्ली सरकार के मंत्री और उच्च अधिकारी शामिल हुए।

बैठक के बाद सीएम केजरीवाल ने प्रेसवार्ता कर कहा कि दिल्ली में दो दिन से अभूतपूर्व वर्षा हुई है। जलभराव रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, यमुना में पानी बढ़ रहा है। बाढ़ प्रभावितों के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 1978 में एक बार बाढ़ आई थी, उसके बाद 2013 में आठ लाख क्यूसक तक पानी छोड़ा गया है। दिल्ली में यमुना का पानी बहुत ज्यादा बढ़ने की उम्मीद अभी नहीं है। 206 मीटर अगर पानी का स्तर बढ़ता है तो यमुना खादर से लोगों को निकाला जाएगा। ऐसे में 41 हजार लोगों के प्रभावित रहने की आशंका रहेगी।

वर्षा के दौरान हुए गड्ढे भरने के लिए कहा गया है। इस बार एनडीएमसी में भी कई जगह जलभराव हुआ है। इसके बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। 3 स्थानों पर जमीन धंस गई है, इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं।

Related posts

दिल्ली हिंसा में अबतक 1300 लोग गिरफ्तार

GIL TV News

छत्तीसगढ़ में जानलेवा मकड़ी: कोरबा में डंक से बेहोश हुई महिला, डॉक्टर बोले- टारेंटयुला ने काटा

GIL TV News

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी

GIL TV News

Leave a Comment