देश – विदेश

रूस के रोस्तोव शहर पर वैगनर ग्रुप का कब्जा, थोड़ी देर में देश को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने पुतिन को सत्ता से उखाड़ फेंकने की धमकी दी है। वैगनर ग्रुप के लड़ाके राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए रूसी सेना तैनात की गई है। प्रिगोझिन की धमकी के बाद रूसी रक्षा मंत्रालय ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

यूक्रेन के साथ जंग लड़ी रहे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत की खबर है। वैगनर ग्रुप ने पुतिन के खिलाफ तख्तापलट का एलान किया है। वैगनर ग्रुप की सेना राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ रही है।

इन लड़ाकों को रोकने के लिए रूसी सेना ने सड़कों पर टैंक उतार दिए हैं। वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने पुतिन को सत्ता से उखाड़ फेंकने की धमकी दी है। रक्षा मंत्रालय ने प्रिगोझिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। वैगनर ग्रुप को पुतिन की प्राइवेट आर्मी कहा जाता था।

Related posts

गुर्जरों का आंदोलन जारी

GIL TV News

अंडमान-निकोबार में आज से इंटरनेट के नये युग का आरंभ

GIL TV News

सिलेंडर के दाम बढ़े व बिजली की दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव मंजूर, शिवपाल बोले- आम आदमी का जीवन दुश्वार..

GIL TV News

Leave a Comment