Uncategorized दिल्ली / एनसीआर

राज्य में झुलसा रही गर्मी, 20 शहरों का पारा 40 के पार; मौसम विभाग के नए अपडेट ने बढ़ाई चिंता

ओडिशा में मानसून की देरी आम लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। राजधानी भुवनेश्वर के साथ पूरा प्रदेश प्रचंड गर्मी की चपेट में है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, सूर्य सुबह से ही आंखे तरेर रहा है। सुबह 8 बजे से सूर्य की किरणें लोगों को घर में दुबकने के लिए मजबूर कर रही है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य के कुछ जिलों में अगले तीन से चार दिनों तक भीषण गर्मी की स्थिति जारी रहेगी। राज्य के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान है।
पिछले 24 घंटों में राज्य के 10 स्थानों पर समान्य तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस से 8.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटों में भवानीपटना में सामान्य से 5.5 डिग्री, टिटलागढ़ में 5.5 डिग्री, सुंदरगढ़ में 5.9 डिग्री और कोरापुट में सामान्य से 6 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया।
तापमान में आठ डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी
इतना ही नहीं, पिछले 24 घंटों में संबलपुर में सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक, झारसुगुड़ा में 6.6, बलांगीर में 6.9, क्योंझर में 7.1, हीराकुद में 7.2 और फूलवाणी में सामान्य से 8.8 सेल्सियस डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने कहा है कि शनिवार को राज्य के 20 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया था। झारसुगुड़ा, संबलपुर, बौद्ध, सोनपुर, बारगड़, बलांगीर, हीराकुद और सुंदरगढ़ में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। भवानीपटना, टिटिलागढ़ और राउरकेला में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान
वहीं, रविवार सुबह 11.30 बजे तक झारसुगुड़ा में तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बाद भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस, संबलपुर में 37.6 डिग्री सेल्सियस, बालेश्वर में 37.2 डिग्री सेल्सियस, चांदबाली में 37 डिग्री सेल्सियस, हीराकुद में 36.4 डिग्री सेल्सियस, पुरी में 36 डिग्री सेल्सियस, गोपालपुर में 35.4 डिग्री सेल्सियस और पारादीप में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Related posts

45 साल बाद घर में बेटी का हुआ जन्म, अस्पताल से डोली में घर पहुंची नन्ही परी

GIL TV News

टीकाकरण केंद्र तलाशने में लोगों को आ रही दिक्कत, सरकारी हुए बंद

GIL TV News

विधानसभा में बोले केजरीवाल, LG को बजट रोकने का हक नहीं

GIL TV News

Leave a Comment