Life Style

ऐसे फूड कॉम्बिनेशन्स, जो कर सकते हैं कॉलेस्ट्रोल लेवल को कम करने में मदद

हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक के कई मुख्य कारणों में से एक हाई कोलेस्ट्रॉल भी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, वैश्विक स्तर पर इस्केमिक हृदय रोग का एक तिहाई हाई कोलेस्ट्रॉल के तहत होता है। हालांकि, सभी कोलेस्ट्रॉल खराब नहीं होते हैं और हेल्दी सेल्स के निर्माण के लिए शरीर को इनके कुछ मात्रा की जरूरत पड़ती है।
लांकि, एलडीएल (लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन) के उच्च स्तर के साथ, कोलेस्ट्रॉल ब्लड वेसेल्स में फैट को जमा कर सकता है, जिससे धमनियों में ब्लड सर्कुलेट होने में मुश्किल आ सकती है। इसके अलवा गतिहीन जीवन शैली और गलत खानपान हाई कोलेस्ट्रॉल और कई पुरानी बीमारियों का कारण बन सकते हैं। ऐसे कुछ फूड आइटम्स हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं और उन्हें दैनिक आहार में शामिल करने की सलाह दी जाती है। चलिए जानते हैं ऐसे फूड आइटम्स के बारे में।
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए फूड कॉम्बिनेशन्स
1. लहसुन और प्याज
लहसुन और प्याज खाना पकाने में मुख्य भूमिका निभाते हैं और दोनों में ही कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। लहसुन में एलिसिन होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए दर्शाता है, जबकि प्याज में क्वेरसेटिन होता है, जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीडेशन को रोकने में मदद कर सकता है। इन दोनों को जब एक साथ मिलाया जाता है, तो ये न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि करी, सूप और ग्रेवी में हेल्थ भी जोड़ते हैं।
2. बादाम और दही
बादाम को हृदय के लिए स्वस्थ मोनोअनसैचुरेटेड फैट और प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत माना जाता है, जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि दही खाने से कुल कोलेस्ट्रॉल का स्तर 4% तक कम हो सकता है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन में सुधार और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। इन दोनों फूड्स को साथ में एक पौष्टिक नाश्ते के रूप में लिया जा सकता है। इसके अलावा आप इसे दिन के किसी भी समय खा सकते हैं।
3. ग्रीन टी और नींबू
ग्रीन टी दुनिया भर में पिया जाने वाला एक लोकप्रिय पेय पदार्थ है, जो एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है। ये एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। वहीं नींबू में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जिनमें कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले गुण होते हैं। इन दोनों का साथ में सेवन करना एक फ्रेश और हेल्दी ऑप्शन है। इसे आप गर्म या ठंडा जैसे चाहे सेवन कर सकते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि नींबू में पाए जाने वाले फ्लेवोनॉयड्स का सेवन हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।
4.दाल और ब्राउन राइस
भारतीय खाने की थाली में दाल एक प्रधान भोजन है, जो फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। ये एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (खराब कोलेस्ट्रॉल) को कम करने में मदद करता हौ। ब्राउन राइस साबुत अनाज का एक बड़ा स्रोत है, जो हृदय रोग के जोखिम को 20% तक कम कर सकता है।
5. हल्दी और काली मिर्च
हल्दी एक ऐसा मसाला है, जिसका उपयोग भारतीय खाना को पकाने में सदियों से किया जाता रहा है। इसमें सूजन-रोधी और कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले गुण होते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि 12 सप्ताह तक हल्दी और काली मिर्च से बना सप्लीमेंट लेने से हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर में काफी कमी देखने को मिली। काली मिर्च में पिपेरिन होता है, जो हल्दी में मौजूद एक्टिव इंग्रीडिएंट करक्यूमिन को अवशोषित करने में मदद करता है। इन दो मसालों का मिश्रण काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक है, जिसे करी, सूप और ग्रेवी में डाला जा सकता है।

Related posts

साल 2022 में रूल करेंगे ये 5 हेल्थ ट्रेंड्स

GIL TV News

जानें कान में होने वाले इंफेक्शन और उन्हें रोकने के उपायों के बारे में

GIL TV News

ग्लैमरस लुक देने के साथ आपको कंफर्टेबल भी रखेंगे ये आउटफिट्स

GIL TV News

Leave a Comment