राजनीति

त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने डाला अपना वोट

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बुधवार को टाउन बोरडोवली विधानसभा क्षेत्र के महारानी तुलसुबती गर्ल्स हाई स्कूल में वोट डाला। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने के बाद साहा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कांग्रेस और वाम दलों के बीच “अपवित्र गठबंधन” की भी आलोचना करते हुए कहा, “हम शांतिपूर्ण मतदान चाहते हैं। लोग मुझसे पूछते हैं कि मेरे सामने क्या चुनौती है? चुनौती यह है कि प्रतिद्वंद्वी (कांग्रेस-वाम) एक साथ आ गए हैं।”

त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बृहस्पतिवार को मतदान जारी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) जी. किरणकुमार दिनकरराव ने यह जानकारी दी। मतदान सुबह सात बजे आरंभ हुआ और शाम चार बजे तक जारी रहेगा। इस बीच, राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का भरोसा जताया और कहा कि उनकी पार्टी पिछले बार के चुनाव से इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Related posts

‘पहले अमेठी को बचाया अब केरल को बचाने आई हूं’, राहुल गांधी के गढ़ वायनाड में स्मृति ईरानी का रोड शो; कांग्रेस पर बरसीं

GIL TV News

16 फरवरी से अनिवार्य हो रहा FASTag

GIL TV News

झाड़ियों में मिला 10 माह का बच्चा, रोने के आवाज सुनकर पहुंची महिलाएं

GIL TV News

Leave a Comment