दिल्ली / एनसीआर

मासूम लड़की को बहला-फुसलाकर ले गए अपने साथ, दरिंदों ने किया सामूहिक बलात्कार

हैदराबाद में चार लोग 14 वर्षीय एक किशोरी को अपने साथ बहला फुसलाकर ले गये और फिर उससे कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात की है जब लड़की अपनी दादी के घर से अपने घर लौट रही थी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने सड़क मार्ग से जा रही लड़की को घर छोड़ने का झांसा देकर फुसलाया और अपने साथ ले गये।पुलिस ने बताया कि रास्ते में एक सुनसान जगह पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उनमें से एक ने लड़की को उसके घर छोड़ दिया। इससे पहले लड़की के माता-पिता की शिकायत के आधार पर चंद्रयानगुट्टा पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि घर लौटने के बाद लड़की ने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी, तो उन्होंने फिर से पुलिस से संपर्क किया। पुलिस के अनुसार लड़की का बयान दर्ज करने के बाद मामले की धाराओं को अपहरण और सामूहिक बलात्कार में बदल दिया गया। पुलिस ने कहा कि चारों आरोपियों को जांच के दौरान पकड़ा गया।

Related posts

ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले पर सुनवाई खत्म

GIL TV News

अंतरराष्ट्रीय संबंधों के नए दौर में प्रवेश कर रही दुनिया – विदेश मंत्री

GIL TV News

पीएम मोदी आज जाएंगे ओडिशा, बालेश्वर में दुर्घटनास्थल का करेंगे दौरा; घायलों से भी मिलेंगे

GIL TV News

Leave a Comment