दिल्ली / एनसीआर

मुंबई में शुरू हुई झमाझम बारिश

 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। वहीं, दूसरी ओर देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को एक मौसम अपडेट में जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के अन्य क्षेत्रों में पहुंच गया है। मानसून के चलते शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और मुंबई के अलग-अलग स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई है।इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, कोंकण के अधिकांश हिस्सों (मुंबई सहित), मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों में आगे की ओर बढ़ गया है।

दिल्ली में आज छाए रहेंगे आंशिक रूप से बादल

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। आइएमडी ने कहा कि शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रह सकती है।

16 जून तक दिल्ली का तापमान 43 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा

इसके अलावा आइएमडी ने कहा है कि मानसून की स्थिति में सुधार दिखाई देगा। इस बीच, दिल्ली में रहने वाले लोग भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 16 जून तक तापमान 43 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 16 जून के बाद बारिश की संभावना के साथ दिल्ली में कुछ राहत मिलने की संभावना है।

बिहार के कई जिलों में आंधी-पानी का दौर

बिहार के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के कई जिल्लों में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई जिलों में आंधी-पानी का दौर जारी है। दूसरी तरफ दक्षिणी बिहार में अभी भी लोग गर्मी की चपेट में हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्री मानसून का दिखेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार लगातार गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश में लू का कहर बढ़ता जा रहा है। एक ताजा पश्चिमी डिस्टरबेंस पंजाब और हरियाणा पर एक चक्रवात का कारण बन सकता है जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में  एक दो दिन के अंदर के प्री-मानसून के एक्टिव होने की संभावना है।

Related posts

चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ ने लिया खतरनाक रूप, मौसम विभाग ने बताया- कब गुजरात के तट से टकराएगा

GIL TV News

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘शिवलिंग’ की जगह किया जाए सील

GIL TV News

जमशेदपुर में टाटा स्टील फैक्ट्री के कोक प्लांट में लगी भीषण आग, 2 मजदूर घायल

GIL TV News

Leave a Comment