Featured

दिल्ली, यूपी, बिहार सहित इन राज्यों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तर पश्चिमी भारत में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार से बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में अगले चार दिनों तक बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियां के चलते गर्मी से राहत रहेगी। बता दें, 22 से 24 मई के बीच इस तरह की गतिविधियां कुछ तेज होंगी। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और आंधी आ सकती है। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की भी संभावना है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी से राहत मिली रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो इन राज्यों में एक सप्ताह तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। हल्की बारिश और आंधी से संबंधित गतिविधियों से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट रहेगी।

Related posts

Sanju Samson नहीं समझदार कप्‍तान! Gujarat Titans के खिलाफ कर डाली बड़ी गलती, रॉयल्‍स के वियजी रथ पर लगी लगाम

GIL TV News

गुजरात टाइटंस को खल रही अपने प्रमुख खिलाड़ी की कमी

GIL TV News

राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक बनने का मौका गंवाने से निराश है नीरज चोपड़ा

GIL TV News

Leave a Comment