Life Style

गर्मी के मौसम में बहुत आम हैं सेहत से जुड़ीं ये 5 समस्याएं

 कड़ाके की ठंड के बाद जब गर्मी का मौसम आता है तो सभी काफी राहत महसूस करते हैं। हालांकि, यह गर्म मौसम अपने साथ झुलसाने वाली धूप, गर्म हवाएं भी लाता है, जो किसी की भी सेहत को प्रभावित कर सकती है। ऐसी ही एक जटिलता है गर्मी से होने वाला तनाव। यह अक्सर तब होता है जब आप तेज़ गर्मी के संपर्क में आएं हों। गर्मी का तनाव एक आम समस्या है, जो स्वास्थ्य पर विनाशकारी प्रभाव डाल सकती है और कुछ मामलों में यह मृत्यु का कारण भी बन सकती है।

इन लोगों को होता ज़्यादा ख़तरा:

– दिल से जुड़ी बीमारी से जूझ रहें लोग

– मोटापे के शिकार लोग

– हाइपरटेंशन की दिक्कत

– जवां या बूढ़े लोग

– जो लोग गर्म वातावरण में काम करते हैं।

गर्मी से होने वाली हेल्थ से जुड़ी आम समस्याएं:

1. गर्मी से होने वाले चकत्ते

त्वचा से जुड़ी दिक्कत जो पसीने और लंबे समय तक गर्म वातावरण में रहने की वजह से हो सकती है। गर्मी से होने वाले चक्कते त्वचा पर जलन का कारण बनते हैं, जो गर्म और उमस वाले मौसम में आम होते हैं।

2. हीटस्ट्रोक

शरीर की ठंडी होने की क्षमता में कमी के कारण होने वाली स्थिति, जिससे मिनटों के अंदर शरीर का तापमान बढ़ जाता है, हीट स्ट्रोक कहलाती है। यह एक आपातकालीन स्थिति होती है, जिसमें शरीर का उच्च तापमान, कोमा, भ्रम, दौरे और मृत्यु जैसे लक्षण शामिल हैं।

3. गर्मी से थकावट

इस स्थिति में अत्यधिक पसीना आने के कारण शरीर में नमक और पानी की कमी हो जाती है। गर्मी की थकावट के लक्षणों में मतली, प्यास, चक्कर आना, शरीर के तापमान में वृद्धि और सिरदर्द शामिल हो सकते हैं।

4. गर्मी से अकड़न होना

गर्मी की वजह से शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती है जिससे होने वाले दर्दनाक ऐंठन को हीट क्रैम्प्स के रूप में जाना जाता है। इससे सबसे ज़्यादा पैर, हाथ, पीठ आदि जैसे अंग प्रभावित होते हैं।

5. गर्मी से बेहोशी

लंबे समय तक गर्मी में रहने से कई बार व्यक्ति बेहोश हो जाता है। यह शरीर में पानी की कमी से भी हो सकता है। गर्मी से चक्कर आना, सिर दर्द, या बेहोश होने जैसी दिक्कत शुरू हो सकती है।

Related posts

विराट कोहली की खराब फार्म को डिफेंड करते नजर आए भारतीय बैटिंग कोच और कही यह बातें

GIL TV News

भारत नहीं बदल पाया 29 साल पुराना इतिहास

GIL TV News

खाली पेट लौंग खाएंगे तो तंदुरुस्त रहेंगे

GIL TV News

Leave a Comment