मनोरंजन

अर्जुन कपूर ने परिणीति चोपड़ा को किया ट्रोल

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने साल 2012 में अर्जुन कपूर के साथ फिल्म ‘इश्कजादे’ से अपनी शुरुआत की थी। अपनी पहली ही फिल्म के साथ उन्होंने ऑडियंस के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा ने करियर साथ में शुरू किया था और कई फिल्मों में साथ नजर आए। इन दोनों की दोस्ती भी बहुत ही अच्छी है। लेकिन अर्जुन कपूर अक्सर परिणीति को परेशान करते हुए और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करते हैं, जिसके अब परिणीति चोपड़ा अर्जुन के खिलाफ ऐसा एक्शन लेना चाहती हैं।

परिणीति चोपड़ा अर्जुन कपूर से इतना परेशान हो चुकी हैं कि अब वह उनका कांटेक्ट फोन से डिलीट करना चाहती हैं। दरअसल परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस से ‘आस्क मी एनी थिंग’ का एक क्वेश्चन आंसर राउंड रखा, जिसमें उन्होंने करण जौहर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक के बारे में बात की। लेकिन जब एक फैन ने परिणीति को कहा कि अर्जुन के लिए कुछ शब्द कहें तो परिणीति ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘कुछ शब्द बहुत सारे हो जाएंगे’ और इसी के साथ उन्होंने अर्जुन कपूर को टैग किया। लेकिन अर्जुन कपूर ने ही उन्हें सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ट्रोल कर दिया।अर्जुन कपूर ने भी परिणीति चोपड़ा की इस बात का जवाब उन्हें ट्रोल करते हुए दिया। अर्जुन ने लिखा, ‘तुम्हारी आवाज सुनने के लायक नहीं है, बेहतर है कि तुम कम बोलो’। जिसके जवाब में परिणीति चोपड़ा ने लिखा, ‘अच्छा होगा मैं तुम्हारा नम्बर ही डिलीट कर दूं’। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर एक-दूसरे की खिंचाई करते हुए नजर आती हैं। कुछ दिनों पहले ही परिणीति ने स्वैट शर्ट के साथ डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट की थी। ये स्वैट शर्ट उन्हें अर्जुन कपूर ने दी थी।

परिणीति चोपड़ा इन दिनों कलर्स के शो ‘हुनरबाज’ में नजर आ रही हैं। इस शो में वह करण जौहर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ जज की भूमिका में हैं। परिणीति चोपड़ा का ये पहला रिएलिटी शो है। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘ऊंचाई’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह पहली बार सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती हुई नजर आएंगी।

 

Related posts

लता मंगेशकर के भाई के साथ अन्याय करने के लिए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

GIL TV News

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने कसा नोरा फतेही पर शिकंजा

GIL TV News

विद्या बालन की फिल्म ‘जलसा’ को बताया अमिताभ बच्चन के बंगले की बायोपिक

GIL TV News

Leave a Comment