राजनीति

‘महिला रैली’ में बोले जेपी नड्डा- महिलाओं को आगे लाकर खड़ा करती है BJP

मणिपुर में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। सत्ताधारी भाजपा एक बार फिर चुनाव जीतकर वापसी की कोशिशें कर रही हैं। वहीं, विपक्षी दल भी जोरशोर से तैयारियों में जुटे हैं। मणिपुर में भाजपा की नजरें महिला वोट बैंक पर हैं। यही कारण है कि शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजधानी इंफाल के सगोलबंध में महिला रैली की। इस रैली के मंच से नड्डा ने महिला वोट बैंक को साधा।नड्डा ने कहा कि मणिपुर में मातृ शक्ति का सामाजिक और आर्थिक योगदान भी बहुत गहरा है। यहां का ईमा मार्केट ऐसा बाजार है, जिसे महिलाओं द्वारा चलाया जाता है। महिला सशक्तिकरण का दूसरा नाम मणिपुर है। कॉमनवेल्थ गेम्स हों या ओलंपिक गेम्स, मणिपुर के खिलाड़ी मेडल्स की झड़ी लगाते हैं।

Related posts

अमित शाह का अखिलेश पर तंज

GIL TV News

जाति जनगणना पर बिहार में टकराहट

GIL TV News

गुजरात में पीएम मोदी का रोड शो

GIL TV News

Leave a Comment