राजनीति

प्रतिज्ञा रैली से प्रियंका ने टटोली बुंदेलखंड की नब्ज

महोबा में शनिवार को प्रतिज्ञा रैली के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भाजपा के साथ सपा व बसपा पर निशाना साधा। कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में प्रति किसान आय महज 27 रुपये प्रतिदिन है। हमारे प्रधानमंत्री झांसी व महोबा की रैली में आठ हजार करोड़ रुपये के जहाज से आए थे। उसी पर घूमते हैं। उनके उद्योगपति मित्रों की प्रतिदिन की आय 10 हजार करोड़ रुपये है। किसान कर्ज में डूबे हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी ने बुंदेलखंड को छला है। कांग्रेस ही भाजपा की लूट नीति खत्म करेगी। भाजपा की तरह चुनावी नहीं, स्थायी बुंदेलखंड विकास बोर्ड बनाकर विकास के लिए हर साल बजट देंगे। सवाल दागा कि महोबा के पान व बरुआ सागर की अदरक के लिए सरकारों ने क्या किया, ये बताएं।

Related posts

उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला

GIL TV News

ईडी के सामने नहीं पेश हुए हेमंत सोरेन

GIL TV News

सोनिया गांधी के लिए भारत रत्न की मांग पर नीतीश ने ली चुटकी

GIL TV News

Leave a Comment