मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते में आई दरार

बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा वैसे तो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। लेकिन इस समय प्रियंका अपनी शादी को लेकर खासी चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस के साथ शादी की थी। जिसके बाद से ही निक और प्रियंका को पावर कपल में शुमार कर लिया गया था। लेकिन शादी के इतने साल बाद प्रियंका ने कुछ ऐसा किया है जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि निक और प्रियंका के रिश्ते में खटास आ गई है।दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद ही अपना नाम ‘प्रियंका चोपड़ा जोनस’ कर लिया था। लेकिन हाल ही में प्रियंका ने अचानक ही सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे से पति का सरनेम हटा दिया है। जिससे ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के बीच अनबन हो गई है। प्रियंका चोपड़ा के इस कदम के बाद से ही सोशल मीडिया पर इन दोनों के अलग होने की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि इन खबरों को बढ़ता हुआ देख खुद प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा आगे आईं और उन्होंने इन सभी खबरों को अफवाह बताया है।प्रियंका चोपड़ा के इस कदम के बाद उनके कई फैंस का दिल भी टूट गया है। निक और प्रियंका की जोड़ी को पसंद करने वाले कभी नहीं चाहते कि इन दोनों के बीच किसी भी तरह का अलगाव हो या दोनों की जोड़ी टूटे। हालांकि प्रियंका चोपड़ा या निक जोनस दोनों में से किसी की तरफ से भी इसे लेकर कोई भी प्रतिक्रया सामने नहीं आई है। ना ही प्रियंका चोपड़ा ने पति का सरनेम हटाने के पीछे की वजह बताई है।

Related posts

कंगना रनौत का छलका दर्द

GIL TV News

दर्शकों को झकझोर रही है ‘द कश्मीर फाइल्स’, लोग अनुपम खेर से बोले- ‘हम सच में नहीं जानते कि कश्मीरी पंडितों के साथ ये सब हुआ’

GIL TV News

आशिकी 3 में कार्तिक संग रोमांस करने को तैयार सारा अली

GIL TV News

Leave a Comment