राजनीति

बंगाल में ममता मैजिक बरकरार; बिहार की दोनों सीटों पर जदयू की जीत

मंगलवार को 13 राज्यों में लोकसभा की तीन और विधानसभा की 29 सीटों के लिए उपचुनाव के परिणाम आ गए। परिणाम सभी दलों के लिए मिले जुले रहे। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने चारों सीटें जीती हैं, मध्य प्रदेश में दो सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस जीती है। हिमाचल में तीनों विस सीट और एक लोकसभा सीट भी कांग्रेस जीती है। राजस्थान की भी दो विस सीटों के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में गए हैं। बिहार में दोनों सीटें जदयू ने जीती हैं। हरियाणा की एक मात्र सीट पर हुए विस चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल के अभय सिंह चौटाला ने बाजी मारी है।मंगलवार को तीन लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम भी आए। इसमें हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से कांग्रेस ने जीती, मप्र की खंडवा सीट भाजपा ने। दादरा और नगर हवेली की लोकसभा सीट शिवसेना के कलाबेन देलकर ने भाजपा के महेश गावित को हराकर जीती है। मिजोरम की तुइरियल विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार के लालडावंगलियाना को जीत हासिल हुई है। मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी के नेतृत्व वाले मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस ने सभी तीन सीटें जीत ली हैं।कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा ने सिंदगी और कांग्रेस ने हंगल सीट जीती है। महाराष्ट्र की देलगुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जीतेश रावसाहेब अनंतपुरकर ने जीत ली है। तेलंगाना की हुजूराबाद सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार और पूर्व मंत्री इटाला राजेंद्र ने जीती है।पिछले बंगाल विधानसभा (विस) चुनाव में बहुमत की हैट्रिक के बाद उपचुनावों में भी ममता मैजिक बरकरार है। तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल की चार विधानसभा सीटों दिनहाटा, शांतिपुर, खड़दह और गोसाबा में बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। इनमें से दो सीटें दिनहाटा और शांतिपुर तृणमूल ने महज छह महीने के अंदर भाजपा से छीन ली है। शांतिपुर को छोड़कर बाकी तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है।

Related posts

आज वाराणसी के दौरे पर जाएंगी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

GIL TV News

हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ SC पहुंची योगी सरकार

GIL TV News

गिरिराज सिंह ने फिर की कड़े जनसंख्या कानून की वकालत

GIL TV News

Leave a Comment