Uncategorized

शहीद का दर्जा और सम्मान के लिए संघर्ष कर रहे आजाद के वंशज

देश को आजादी दिलाने में अपने जान देने वाले क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को शहीद का दर्जा और लखनऊ में 150 फीट ऊंची प्रतिमा को लगाने के लिए आजाद के वंशज संघर्ष कर रहे हैं। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री व अन्य लोगों से गुहार लगा चुके उनके वंशज 23 जुलाई को उनकी जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांगा है। कृष्णानगर के आशुतोष नगर में रहने वाले क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के वंशज अमित आजाद का दावा है कि उनके पिता सुजीत आजाद चंद्रशेखर आजाद के भतीजे हैं और मैं उनका पौत्र हूं। परिवार से इतर देश की आजादी में जान न्योछावर करने वाले चंद्रशेखर आजाद को शहीद का दर्जा दिलाने और उनकी प्रतिमा लगाने के लिए हिंदुस्तान रिपब्लिक आर्मी का गठन किया है।स्वतंत्रता संग्राम के महानायक चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के भाबरा नामक स्थान पर हुआ। उनके पिता का नाम पंडित सीताराम तिवारी एवं माता का नाम जगदानी देवी था। वंशावली पर गौर करें तो चंद्रशेखर आजाद के दादा टीकाराम तिवारी कानपुर देहात के भौती गांव में रहते थे। उनके पुत्र व चंद्रशेखर आजाद के पिता सीताराम तिवारी उन्नाव के बदरका गांव में रहने लगे। फिर उनके पिता सीताराम मध्य प्रदेश चले गए जहां उनके बड़े पुत्र सुखदेव के बाद चंद्रशेखर आजाद का 1906 में जन्म हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही 2019 में भारत और पाकिस्तान बार्डर पर सैनिकों के साथ जंगलों में जान की बाजी लगाने वाले रेंजरों को सम्मानित करने गए अमित आजाद की फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार से मुलाकात हुई। अक्षय कुमार ने उनके प्रयास की सराहना की और उनके अभियान में भागीदारी का भरोसा दिलाया।

Related posts

PM मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की जताई उम्मीद

GIL TV News

Delhi के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

GIL TV News

पश्चिम बंगाल में हुई राज्यव्यापी हिंसा पूर्व नियोजित और लोकतंत्र के खिलाफ : आरएसएस

GIL TV News

Leave a Comment