देश – विदेश

बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने के कुछ ही मिनट के भीतर जीवनरक्षक गैस की आपूर्ति हुई

दिल्ली के तुगलकाबाद इंस्टीट्यूशनल एरिया में स्थित बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने के कुछ ही मिनट के भीतर दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन की आपात आपूर्ति की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अस्पताल के कार्यकारी निदेशक सुधांशु वैंकट ने बताया कि अस्पताल में सुबह करीब नौ बजे ऑक्सीजन खत्म हो गई थी।उन्होंने बताया, ‘‘अभी-अभी, दिल्ली सरकार की ओर से हमारे यहां ऑक्सीजन की आपात आपूर्ति की गई है। यह करीब डेढ़ घंटे तक चलेगी। हमारे यहां का आपूर्तिकर्ता फोन का जवाब नहीं दे रहा है।’’ अस्पताल में करीब 350 मरीज भर्ती हैं जिनमें से 265 कोरोना वायरस से पीड़ित हैं तथा 30 मरीज आईसीयू में हैं।

Related posts

कांग्रेस का China प्रेम फिर सामने आया

GIL TV News

तालिबान ने भारत के साथ रिश्तों की दुहाई दी, चाबहार पोर्ट को भी बताया महत्वपूर्ण

GIL TV News

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री ने शुभकामनाएं दीं

GIL TV News

Leave a Comment