राजनीति

कांग्रेस विधायक परगट सिंह बोले, पंजाब सरकार का प्रदर्शन अधिक अच्छा नहीं

जलंधर। निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने चाहे येन केन प्रकारेणराज्य के नगर निगमों व नगर परिषदों पर कब्जा जमा लिया हो परंतु इसका अर्थ यह नहीं लगा लेना चाहिए कि राज्य में कांग्रेस के लिए सबकुछ बम-बम है। सच्चाई तो यह है कि न तो कांग्रेस एकजुट है और न ही सरकार के कार्यों से जनता प्रसन्न। यह कोई और नहीं खुद कांग्रेस के विधायक व भारतीय हॉकी टीम के कैप्टन स. परगट सिंह कह रहे हैं। परगट सिंह विगत विधानसभा चुनावों से पूर्व अकाली दल से कांग्रेस में शामिल हुए थे।  पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर कलह सामने आई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने पार्टी और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिह पर निशाना साधा है। उनके बयान से पंजाब कांग्रेस में हलचल पैदा हो गई है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में लड़े जाने पर सवाल उठाया है। परगट सिंह ने कहा कि 2022 में कांग्रेस को वोट मिलना मुश्किल होगा और लोग कांग्रेस को वोट देने से पहले सोचेंगे। राज्य में सरकार की परफार्मेंस उतनी अच्छी नहीं है जितनी होनी चाहिए थी।

Related posts

सीएम की कुर्सी के लिए जरूरी नहीं विधानसभा चुनाव लड़ना, ऐसे कई उदाहरण

GIL TV News

फोगाट मामले के बाद पर्यटन उद्योग में असर की आशंका पर बोले पर्यटन मंत्री

GIL TV News

.राहुल गांधी ने मोदी पर कसा तंज, PM को माफीवीर बनना होगा

GIL TV News

Leave a Comment