देश – विदेश

भाजपा के एजेंट की भांति बर्ताव कर रहे हैं पंजाब के CM अमरिंदर सिंह: राघव चड्ढा

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर ‘भाजपा के एजेंट’ की भांति बर्ताव करने का आरोप लगाया और उन्हें‘आधिकारिक रूप से इस भगवा पार्टी में शामिल हो जाने’ की सलाह दी। चड्ढा ने यह आरोप भी लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री ‘असहाय’ हैं और ईडी की जांच से जूझ रहे अपने बेटे को ‘बचाने’ के लिए केंद्र को ‘तुष्ट करने के लिए बाध्य हैं।’’ उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री भाजपा एजेंट की तरह बर्ताव कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को मेरी बिन मांगी सलाह है कि आप औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो जाइए। आपको मेरी सलाह है कि आप आधिकारिक रूप से भाजपा से जुड़ जाइए। तब ईडी, सीबीआई की जांच से गुजर रहे आपके रिश्तेदारों के खिलाफ सारे मामले दफन कर दिये जाएंगे।’’

Related posts

भारत दौरे को लेकर काफी उत्सुक हैं ट्रंप

GIL TV News

सिविल सेवा देश का इस्पात का ढांचा हैं, कोविड-19 संकट का सामना पेशेवर ढंग से किया

GIL TV News

शिक्षा नीति में दबाव कम, पूरा होगा आत्मनिर्भर भारत का मिशन: PM मोदी

GIL TV News

Leave a Comment