राजनीति

औरंगाबाद को संभाजीनगर कहने में कुछ नया नहीं है: उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि औरंगाबाद को संभाजीनगर कहने में कुछ भी नया नहीं है। उनका यह बयान औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करने के प्रस्ताव का कांग्रेस द्वारा विरोध किये जाने के बीच आया है। संभाजी, मराठा शासक छत्रपति शिवाजी के बड़े बेटे थे। मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर औरंगाबाद को संभाजीनगर के रूप में उल्लेख किये जाने पर कांग्रेस और राकांपा की आलोचना के बारे में जब पूछा गया, तो ठाकरे ने कहा, ‘‘ उसमें नया क्या है? हम वर्षों से औरंगाबाद को संभाजीनगर कहते आ रहे हैं।’’

Related posts

भारत जोड़ो यात्रा से विचलित है भाजपा, – सचिन पायलट

GIL TV News

BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय हिरासत में

GIL TV News

महाराष्ट्र उठापटक को लेकर गहलोत ने PM मोदी पर साधा निशाना

GIL TV News

Leave a Comment