राजनीति

भारतीय अर्थव्यवस्था कि वर्तमान स्थिति अस्थायी : शाह

  राजनीति (giltv) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति एक  अस्थायी चरण  है और भारत 2024 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। शाह यहां गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (जीटीयू) के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,  निराश न हों। यह केवल एक अस्थायी चरण है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि भारत 2024 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। गृह मंत्री ने कहा, शुरुआती 70 साल में, हमारी अर्थव्यवस्था बढ़कर दो हजार अरब डॉलर की हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के शुरुआती पांच साल में यह बढ़कर तीन हजार अरब डॉलर हो गई। शाह ने छात्रों से कहा, झूठे प्रचार से भ्रमित न हों। भारत जब पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा तो सबसे अधिक फायदा आप लोगों को होगा। 

Related posts

जयराम रमेश बोले- विपक्ष की JPC की मांग जायज

GIL TV News

राजनाथ सिंह ने सेना के नये मुख्यालय भवन का किया शिलान्यास

GIL TV News

कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी, मौजूदा सांसद का कटा टिकट; पढ़ें पूरी सूची

GIL TV News

Leave a Comment