दिल्ली / एनसीआर

पंजाब में AAP को झटका, जालंधर से सांसद रिंकू कुमार भाजपा में शामिल; विधायक शीतल अंगुराल ने भी थामा कमल

पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जालंधर से आम आदमी पार्टी के सांसद रिंकू कुमार  आज दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचे हैं। वह आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसी के साथ आप विधायक शीतल अंगुराल  भी पार्टी मुख्यालय पहुंचे। शीतल ने भी आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन कर ली है। शीतल पंजाब विधानसभा से जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। लोकसभा चुनाव के बीच आप पार्टी के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

आप सांसद रिंकू कुमार जालंधर से सासंद हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी  के इकलौते लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू ने बीते साल बतौर सांसद शपथ ग्रहण की थी। सुशील कुमार रिंकू ने मई, 2023 में हुए जालंधर संसदीय उपचुनाव के दौरान जीत हासिल की थी। इस उपचुनाव में उन्होंने 57 हजार से ज्यादा वोट जीते थे।

कांग्रेस के विधायक रह चुके

गौरतलब है कि सुशील कुमार रिंकू कांग्रेस के पूर्व विधायक रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से ही राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले ही उन्होंने आम आदमी पार्टी  ज्वाइन कर ली। बता दें कि रिंकू 1990 में एनएसयूआई के सक्रिय सदस्य रहे हैं। 1992 में अकाली दल के उपचुनाव के दौरान सुशील कुमार रिंकू ने युवाओं को चुनाव के लिए तैयार किया और बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में काम किया।

Related posts

डीयू में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए नहीं होगा इंटरव्यू

GIL TV News

AIIMS में आज से इलाज के लिए पंजीकरण करा सकेंगे पुराने मरीज

GIL TV News

एल्विश यादव को गुरुग्राम कोर्ट से मिली जमानत, मैक्सटर्न के साथ मारपीट का था मामला

GIL TV News

Leave a Comment