देश – विदेश

क्या नहीं थमेगा रूस-यूक्रेन युद्ध? महीनों बाद पुतिन ने फिर की यूक्रेन पर मिसाइलों की बौछार; जेलेंस्की ने भी दिया करारा जवाब

 रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार जारी है। दोनों देश इस जंग की आग में सालों से जल रहे हैं। महीनों से दोनों देश एक दूसरे से नरमी से पेश आ रहे थे और युद्धविराम चल रहा था लेकिन एक बार फिर रूस ने अटैक कर यह बता दिया है कि यह युद्ध अभी थमा नहीं है।

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी पर गुरुवार को क्रूज़ और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यह हमला पिछले 44 दिनों में पहली बार रूस द्वारा शुरू किया गया। रूस के इस हमले के कारण कीव निवासियों की सुबह की शुरुआत जोरदार विस्फोटों की आवाज से हुई।

इस हमले में एक बच्चे सहित 13 लोग हुए घायल

यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने कहा कि एक बच्चे सहित 13 लोग घायल हो गए और दर्जनों लोगों को उनके घरों से निकाला गया। कीव सिटी प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा, शहर के ऊपर लगभग 30 क्रूज़ और बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया गया। मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि पश्चिमी कीव के शेवचेनकिव्स्की जिले में, रूसी हमले के परिणामस्वरूप एक बहुमंजिला इमारत के एक अपार्टमेंट और कारों में आग लग गई।यह हमला तब हुआ है जब यूक्रेन ने कई दिनों तक यूक्रेन की सीमा के पास रूस के बेलगोरोड क्षेत्र पर लगातार हमला किया है।

 

 

Related posts

रूस यूक्रेन जंग के बीच फिनलैंड के खिलाफ एक्‍शन के मोड में आया रूस

GIL TV News

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हथियारबंद लोगों ने क्रिश्चियन स्कूल पर किया हमला

GIL TV News

रूस और चीन के दोस्ताना संबंधों पर अमेरिका के बिगड़े तेवर

GIL TV News

Leave a Comment