Spiritual/धर्म

आर्थिक तंगी को करना चाहते हैं दूर, तो तिजोरी में पैसे के साथ जरूर रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र में धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कई उपाय बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। अनदेखी करने से घर में गरीबी और दरिद्रता आती है। इसके लिए वास्तु नियम का पालन जरूरी है। अगर आप भी वास्तु दोषों के चलते आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो निजात पाने के लिए तिजोरी में पैसे के साथ इन चीजों को जरूर रखें। इन उपायों को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही धन संबंधी समस्याओं का तुरंत ही समाधान होता है। आइए जानते हैं-
अगर आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो तिजोरी में छोटा शीशा जरूर रखें। वास्तु शास्त्र में निहित है कि तिजोरी में दर्पण रखने से धन प्राप्ति होती है। ऐसा करने से घर में धन की कभी कमी नहीं होती है।
– वास्तु जानकारों की मानें तो तिजोरी में सीप रखने से धन प्राप्ति के अचानक योग बनते हैं। इसके लिए शुक्रवार के दिन 7 सीपों को लाल वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा जातक पर अवश्य बरसती है।
– अगर आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अपनी तिजोरी में कुबेर देव की प्रतिमा जरूर रखें। ऐसा करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं। कुबेर देव की प्रतिमा तिजोरी में रखने से घर में कभी पैसों की तंगी नहीं होती है।
– वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी में किसी की फोटो या चाबियां न रखें। ऐसा करने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
वास्तु जानकारों की मानें तो तिजोरी में नए नोट रखने से धन की कभी कमी नहीं होती है। इन नोटों को तिजोरी से कभी बाहर न निकालें। इस उपाय को करने से भी धन में वृद्धि होती है।

Related posts

फाल्गुन अमावस्या कब है? इस दिन क्या करना चाहिए

GIL TV News

भगवान गणेश से सीखें जीवन जीने के ये गुण, मिलेगी अपार सफलता

GIL TV News

इस साल अमरनाथ यात्रियों की बड़ी संख्या को देखकर खुश हैं टैंट और खच्चर वाले

GIL TV News

Leave a Comment