राजनीति

Acharya Pramod ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए शहजाद पूनावाला को दिया निमंत्रण

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल उत्तर प्रदेश में हैं। 9 दिनों की अंतराल के बाद मंगलवार को इसकी फिर से शुरुआत हुई है। इसको लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच वार पलटवार का दौर भी देखने को मिलता है। लेकिन आज एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। दरअसल, कांग्रेस के नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का आज जन्मदिन है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उन्हें ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी। बधाई को स्वीकार करने के साथ ही आचार्य प्रमोद ने शहजाद पूनावाला को ट्विटर पर ही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दे दिया। फिर क्या था, शहजाद पूनावाला ने भी उनका निमंत्रण स्वीकार करते हुए कुछ मांग रख दी। इसके बाद से दोनों नेताओं के बीच ट्विटर पर अपने-अपने पक्ष रखे जाने लगे। आपको बताते हैं क्या कि पूरा मामला क्या है। शहजाद पूनावाला के इस जवाब पर आचार्य प्रमोद ने आगे लिखा कि यह टीवी डिबेट नहीं है। अभी इसका भी जवाब पूनावाला की ओर से दिया गया। पूनावाला ने लिखा कि जी स्वामी जी, इसीलिए तो आपको कांग्रेस का नहीं बल्कि देश का मानते हुए आपको महत्वपूर्ण सुझाव दिया। जैसे ही देश विरोधियों के गैंग से मुक्त होगी यह यात्रा तो सबसे पहले मैं जुड़ जाऊँगा। आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित मवीकलां में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह छह बजे पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में फिर शुरू हुई। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी इस यात्रा में हिस्सा लिया।

Related posts

सपा का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे लोगों पर आजम खां का तंज

GIL TV News

उत्तर प्रदेश के मदरसे में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों को अब नहीं मिलेगी स्कॉलरशिप

GIL TV News

दक्षिण में मोदी-शाह की फिल्मी हस्तियों से गोपनीय मुलाकात के मायने क्या हैं

GIL TV News

Leave a Comment