दिल्ली / एनसीआर

बांदा में हाईवे पर मिला क्षत विक्षिप्त हालत में महिला का शव

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में नेशनल हाईवे पर एक महिला का शव मिला है। पुलिस की पड़ताल के मुताबिक महिला का सिर कुचला हुआ है। उसका पैर फटा हुआ है और हाथ का अंगूठा भी कटा हुआ है। जानकारी के मुताबिक महिला अधेड़ उम्र की है।

पुलिस को जैसे ही महिला के शव पड़े होने की जानकारी मिली तो इलाके में अफरा तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच की शुरुआत में आशंका जताई है कि महिला का रेप कर हत्या की गई है। महिला की पहचान छिपाने के लिए ही उसका सिर कूचला गया है।

 

इसके अलावा महिला की पहचान उजागर ना हो इसके लिए कई तरह के प्रयास आरोपियों ने किए है। इसी कारण उसका अंगूठा भी काटा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक महिला के हाथ पर ‘राम राम अजय’ का टैटू बना हुआ है।

 

दरअसल ये मामला झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे के मटौंध थाना क्षेत्र का है। इलाके के मुरेडी गांव के पास पुलिस को एक महिला का शव मिला है। शव निर्वस्त्र अवस्था मिला था। सुबह ग्रामीणों की नजर पर शव पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने शुरुआत में आशंका जताई है कि महिला की सिर कुचलकर हत्या की गई है। उसका चेहरा भी छिपाने की कोशिश की गई है। इसके अलावा महिला के शव की स्थिति भी काफी खराब है।

इसके बाद मौके पर फॉरेंसिंक और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। शुरुआती जांच में पुलिस को किसी तरह का अहम सुराग बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला के साथ दरिंदगी किए जाने के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए उसका सिर कूचल कर हत्या की गई है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है। शव क मॉर्चरी में रखा गया है। पुलिस के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

विधायक की पिटाई करने वाले एक सेवानिवृत्त आईएएस समेत पांच पुलिसकर्मियों को कारावास

GIL TV News

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे को लेकर आया बड़ा फैसला, होगी वीडियोग्राफी, नहीं बदले जाएंगे कोर्ट कमिश्नर

GIL TV News

देश के अनेक हिस्सों में अलगाववाद की झलक

GIL TV News

Leave a Comment