दिल्ली / एनसीआर

महाराष्ट्र-कर्नाटक में कैसी लड़ाई, MSRTC ने बस सेवा रोकी

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच का सीमा विवाद छह दशक से भी ज्यादा पुराना है। इस विवाद में एक इलाका सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहता है। महाराष्ट्र से सटा बेलागवी इलाका कर्नाटक की सीमा क्षेत्र में आता है। दोनों राज्यों के बीच ये एक ऐसा विवाद है जो कभी भी उबल पड़ता है। हाल-फिलहाल महाराष्ट्र और कर्नाटक दोनों ही राज्यों में बीजेपी या बीजेपी गठबंधन की सरकार है। इसलिए ताजा विवाद की वजह से पार्टी की परेशानी ज्यादा बढ़ी हुई है। कर्नाटक के बेलगावी में महाराष्ट्र के नंबर वाली गाड़ियों को रोककर उन पर काली स्याही पोती गई है और पथराव भी किया गया है। इसके विरोध में पुणे में भी कर्नाटक की कुछ गाड़ियों को निशाना बनाया गया और कालिख पोती गई। बसों पर हुए हमले के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से फोन पर बात की है।

Related posts

नोएडा में कोरोना वायरस के दो पॉजिटिव मामले आए सामने

GIL TV News

रायबरेली में तालाब में नहाने के ल‍िए कूदे आठ बच्‍चों में पांच डूबे

GIL TV News

गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने फिर संभाला मोर्चा

GIL TV News

Leave a Comment